HP TGT Bharti 2026 for Disabled Candidates – 94 Vacancies
HP TGT Bharti 2026 for Disabled Candidates – 94 Vacancies
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी: TGT आर्ट्स, मेडिकल व नॉन-मेडिकल के 94 पदों पर भर्ती
HP Govt Job की तैयारी कर रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (TGT) के 94 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए TGT आर्ट्स, TGT मेडिकल और TGT नॉन-मेडिकल श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह भर्ती जॉब ट्रेनी आधार पर की जाएगी और चयन हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, हमीरपुर या हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला से टेट (TET) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में से किया जाएगा।
Selection process and salary details:चयन प्रक्रिया और वेतन विवरण
इस Govt Job भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को ₹23,000 प्रतिमाह स्थिर वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के पत्र दिनांक 28 अगस्त 2017 में निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जाएगी।
(Category-wise Vacancy)पदों का विवरण
कुल 94 पद विभिन्न दिव्यांग श्रेणियों के लिए निर्धारित किए गए हैं:
- TGT आर्ट्स – 43 पद
- TGT नॉन-मेडिकल – 34 पद
- TGT मेडिकल – 17 पद
ये पद निम्न दिव्यांग श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं:
दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, ऑर्थोपेडिकली दिव्यांग, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, विशिष्ट अधिगम अक्षमता, मानसिक बीमारी एवं बहुविकलांग श्रेणी।
दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, ऑर्थोपेडिकली दिव्यांग, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, विशिष्ट अधिगम अक्षमता, मानसिक बीमारी एवं बहुविकलांग श्रेणी।
Educational qualifications and age limit:शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BA / BCom / BSc के साथ B.Ed उत्तीर्ण हो
- TET पास होना अनिवार्य
- आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट
Application deadline: February 15:आवेदन की अंतिम तिथि: 15 फरवरी
योग्य अभ्यर्थी अपना पूर्ण विवरण निर्धारित बायोडाटा फार्म में भरकर, आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित निम्न पते पर 15 फरवरी तक भेज सकते हैं:
निदेशक, स्कूल शिक्षा निदेशालय,
लालपानी, शिमला (हिमाचल प्रदेश)
लालपानी, शिमला (हिमाचल प्रदेश)
बायोडाटा फार्म विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
साक्षात्कार की तिथि पात्र अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट, बुलावा पत्र एवं समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित की जाएगी।
साक्षात्कार की तिथि पात्र अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट, बुलावा पत्र एवं समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित की जाएगी।
- HPAS Exam
- HP Allied Services
- HP PGT
- HP JOA IT 965
- HP Police Sub Inspector
- HP Police Constable